अमेरिका: अन्ना हजारे ने की इंडिया डे परेड की अगुवाई

8लगातार 33 वें साल अमेरिका में इंडिया डे परेड का आयोजन किया गया। यह परेड हर साल भारत की आजादी की खुशी में निकाली जाती है जिसमें हजारों की सख्या में भारतीय और भारतवंशी हिस्सा लेते हैं। मैनहेटन में निकाली गई इस परेड की अगुवाई समाज सेवी अन्ना हजारे ने की, इस परेड में कई जानी मानी हस्तियों समेत बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। अभिनेत्री विद्या बालन इस परेड की ग्रांड मार्शल बनीं।इस परेड के दौरान पूरा मैनहैटन भारतीय रंग में रंगा नजर आया। ऐसा ही कुछ नजारा न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क में देखने को मिला।