यूएस: अन्ना, विद्या ने किया इंडिया डे परेड का नेतृत्व

3न्यूयॉर्क : भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे और बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोमवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की परेड का नेतृत्व किया। यह परेड विदेशों में इस अवसर पर होने वाली किसी भी अन्य समारोह से बड़ी थी। इस परेड में तिरंगा थामे दो लाख लोगों ने देश की संस्कृति का प्रदर्शन किया।

रंगबिरंगे वाहन, मार्च करते बंड और कन्वर्टिबल कारें मैनहैटन स्थित मेडिसन एवन्यू के लिए निकले तो आम लोगों ने हजारे और बालन का जोर शोर से नारे लगाकर समर्थन किया। फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन्स द्वारा आयोजित इस वाषिर्क इंडिया डे परेड में जब गांधीवादी अन्ना दो लाख लोगों को लेकर चले तो मैनहैटन की फिजाओं में ‘अन्ना हजारे जिंदाबाद’ और ‘भ्रष्टाचार हटाओ’ के नारे गूंज रहे थे। परेड में शामिल अधिकतर लोग भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे। (एजेंसी)

FROM : ZEE NEWS