न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में छाए अन्ना और विद्या बालन

7न्यूयॉर्क। यहां भारत के 67वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए हुई इंडिया डे परेड का सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने नेतृत्व किया। परेड के दौरान दो लाख लोगों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था। यह अमेरिका में होने वाली सबसे बड़ी भारतीय परेड है। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) की ओर से किया जाता है।

मैनहटन स्थित रंगबिरंगी झांकियां और मार्च करते बैंड जब मेडिसन एवेन्यू के लिए जब निकली तो हजारों लोग अन्ना की जयजयकार करने लगे। हर मोड़ पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिवादन किया। 76 वर्षीय अन्ना अमेरिका में अपना इतना जोरदार स्वागत देखकर अभिभूत नजर आए। वाहन में खड़े अन्ना ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। अन्ना की ओर तिरंगा लहराते हुए भारतीय अमेरिकियों ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ हैं। इस मौके पर अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि इतना बढिया और दिल को छू लेने वाला समारोह मैंने कभी नहीं देखा।

FROM : DAILY NEWS NETWORK