Anna Hazare accuses UPA of “betrayal” on Lokpal, threatens fresh stir |
|
ALLAHABAD: Accusing the Centre of “betrayal” on the Lokpal Bill, anti-corruption activist Anna Hazare today threatened to launch a fresh stir at Ramlila ground in Delhi later this year to raise the pitch over the issue. “After the Parliament had passed a resolution in favour of a strong Lokpal Bill, the Prime Minister had given us a written assurance that our concerns would be addressed and a strong and effective ombudsman will be in place. Two years have elapsed since then”, Hazare told reporters here. “This is an act of betrayal on part of the government which is refusing to fulfil its promise to the nation”, the noted Gandhian, who made a brief halt in the city while on his way to Rewa in the neighbouring state of Madhya Pradesh, said. “We will not take it lying down. I have decided to launch a fresh stir at the Ramlila ground in Delhi. The date has not been finalised yet, but it would most probably be in October-November. “We will compel the insensitive political establishment to pay heed to the voice of the nation”, Hazare added. Hazare’s 12-day-long fast at the Ramlila Ground in August, 2011 had received international attention and eventually led to a resolution being passed during a special session of the Parliament wherein it had agreed in principle on some of the suggestions made by the anti-graft activist and his associates. Source: The Economic Times, Jul 5, 2013 |
अन्ना ने रीवा से शुरू की जनतंत्र यात्रा |
|
मध्य प्रदेशरीवा। मैं पिछले 40 साल से अपने घर नहीं गया। मेरे भाई के लड़कों का मुझे नाम तक नहीं मालूम। मेरे लिए देश सर्वोपरि है। इसी के लिए ही मैं जिऊंगा और देश के लिए ही मरूंगा। यह बात मध्य प्रदेश के रीवा में गांधीवादी अन्ना हजारे ने कही। वे जनतंत्र यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हजारे ने कहा कि देश के 80 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सशक्त लोकपाल बिल के लिए वे दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर एक बार मोर्चा खोलेंगे। source: (Hindi news from Dainik Jagran, news state Madhya Pradesh Bhopal Desk, 06 July 2013) |
अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ता रहूंगा : अन्ना |
|
रीवा के मानस भवन की सजा में अन्ना हजारे भावपूर्ण उदबोधन में कहा कि जब तक सांस है देश के लिए लड़ता रहूंगा और संसद में जनलोकपाल बिल पास कराकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना है उन्होंने कहा कि जनलोकपल बिल के मामले में उन्होंने तीन मांगे रखी थी जिसमे वन से लेकर फोर्थ ग्रेड तक के कर्मचारी अधिकारियो को लोकपाल के दायरे में लाना ,हर राज्य में सशक्त लोकायुक्त और सरकारी तंत्र से उपजी समस्याओ के निराकरण के लिए दिनों के निर्धारण शामिल था Source: hellorewa.com Date : 06 Jul 2013 |
Jantantra Yatra: Sivni, MP |
|
|
|
|
|
|
Jantantra Yatra : Katni, MP |
|
|
अन्ना हज़ारे के आगमन से लोगों मे उत्साह |
|
|
Jantantra Yatra : Sidhi, Madhya Pradesh |
|
|
Press Relaese 6 july 2013 |
|
प्रेस रिलीज 6 जुलाई, सीधी. मध्यप्रदेश में जनतंत्र यात्रा के दूसरे दिन भी अन्ना हजारे ने अपना आक्रामक रुख बरकरार रखते हुए कहा कि सारी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी हैं देश में अब केवल सत्ता बदलने से काम नहीं चलेगा पूरी व्यवस्था में बदलाव की अवश्कत्ता है. वह संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर ही लोगों के बीच जा रहे हैं. उनका उद्धेश्य लोगों को जागरूक करना है. उनका पहला लक्ष्य जनलोकपाल बिल संसद से पास करवाना है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिल पास न होने की स्थिति में दोबोरा अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है. सरकार अपने वादे से मुकरी है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. मध्य प्रदेश में अन्ना हज़ारे की चल रही जनतंत्र यात्रा दूसरे दिन रीवा से चलकर सीधी पहुंची. इस दौरान अन्ना हजारे ने हत्था, रामपुर, गुंजरेड़, पोस्ता, हनुमानगढ़ सेमरिया, बड़ौरा और सीधी में जनसभाओं को संबोधित किया.अन्ना ने जब अपने काफिले के साथ सीधी की सीमा में प्रवेश किया तो सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मोटरसायकल रैली के रूप में अन्ना की अगवानी की. जैसे ही काफिले ने शहर में प्रवेश किया तब ऐसा लग रहा था कि सारा शहर अन्ना के स्वागत के लिए सड़क पर उतर आया हो. अन्ना हजारे के सहयोगी और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने सीधी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. आए दिन केंद्र सरकार के नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं. सरकार ने संविधान में लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को दरकिनार कर दिया है. सरकारें औद्योगिक घरानों के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं. जल, जंगल, जमीन को उन्हें कौड़ियों के भाव में दे रही है. राजनीतिक दल असंवैधानिक रूप से देश पर शासन कर रहे हैं. जनंतत्र यात्रा के मध्यप्रदेश के संयोजक और आंदोलनकारी डॉ सुनीलम ने कहा कि. अन्ना का रामलीला मैदान का आंदोलन उन लोगों के लिए करारा जवाब था जिन्हें यह लगता था कि देश के लोग सोए हुए हैं जैसे चाहें उनपर शासन कर लीजिए. लेकिन लोगों ने उस आदोंलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार और राजनीतिक दलों को यह बता दिया कि कुशल नेतृत्व के अभाव में वो सोए हुए थे. अन्ना ने देश के लोगों को कुशल नेतृत्व दिया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ इनके दिलों में अलख जगाई है हमें उसे अपने दिलों में जगने देना होगा. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि नौकर हैं और जनता मालिक है. |
Press Release |
|
प्रेस रिलीज समाज सेवी अन्ना हज़ारे की जनतंत्र यात्रा का चौथा चरण आज मध्यप्रदेश में प्रारंभ हुआ. अन्ना आज सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से इलाहाबाद पहुंचे. इलाहाबाद से चलकर उन्होंने सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया. मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों ने अन्ना हजारे का जोरदार स्वागत किया. चाकघाट से रीवा के बीच उन्होंने त्योंथर, मनगवां और रायपुर करचुलियान में जनसभाओं को संबोधित किया. इन जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे साथ ही लोगों ने रास्ते भर उन्हें रोक-रोक कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें फूल व मालाएं भेंट कीं. अन्ना के सहयोगी और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने लोगों को संबोधित करते हुए आहवान किया कि गांधीजी के 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की तरह करने या मरने का वक्त आ गया है. इसके लिए अन्ना जी को आपका सहयोग चाहिए. यदि हम भ्रष्टाचार को अभी खत्म नहीं कर सके तो कभी नहीं कर पाएंगे. सरकार के साथ असहयोग करने के का वक्त आ गया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अलोकतांत्रिक तरीके से देश के ऊपर शासन कर रहे हैं. संविधान में राजनीतिक दल शब्द का जिक्र नहीं है वहां जनप्रतिनिधि शब्द है. लेकिन संसद में जाने वाले लोग पार्टी प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं. लोगों की इच्छाओं को दरकिनार किया जा रहा है. वहीं अन्ना हजारे के सहयोगी व आंदोलनकारी डा. सुनीलम ने कहा कि अन्ना के मध्य प्रदेश के लोगों को वो फार्मूला बताना चाहिए जिसके जरिए उन्होंने महाराष्ट्र में छह मंत्रियों का विकेट गिराया था ताकि मध्य प्रदेश के तेरह दागी मंत्रियों के विकेट लिया जा सके. जिनके खिलाफ लोकायुक्त के पास मुक़दमें दर्ज हैं. मध्य प्रदेश में अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा रीवा से शुरु होकर 6 तारीख को सीधी पहुंचेगी. इस दौरान अन्ना कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अन्ना की जनतंत्र यात्रा का चौथा चरण 17 जुलाई को इंदौर में सामाप्त होगा. मध्यप्रदेश में जनतंत्र यात्रा का कार्यक्रम संलग्न |










































































