Author Archive

Jantantra Yatra at Hisar

Jantantra Yatra at Balsamed

Jantantra Yatra at Nathusari chopta

Jantantra Yatra at Bhiwani

Jantantra Yatra Uttrakhand (Part 2)

Jantantra Yatra Uttrakhand (Part 1)

Press Release 22 May

प्रेस रिलीज

समाजसेवी अन्ना हज़ारे और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय की अगुआई में चल रही जनतंत्र यात्रा इन दिनों उत्तराखंड में है. प्रदेश के सोमेश्वर, रानीखेत और अल्मोड़ा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अन्ना हज़ारे ने कहा कि जब तक सशक्त जन लोकपाल विधेयक नहीं बन जाता, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा. अन्ना ने हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करें. नौजवानों से उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में उनकी अहम भूमिका होगी, इसीलिए युवाओं को समाज कल्याण में आगे आना चाहिए.

सोमेश्वर में जब अन्ना हज़ारे अपने जनतंत्र यात्रियों के साथ पहुंचे, तो हज़ारों की संख्या में मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. वहीं रानीखेत और अल्मोड़ा में भी अन्ना हज़ारे और संतोष भारतीय का नागरिक अभिनंदन किया गया.

रानीखेत में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि राजनेता जनता के सेवक हैं और अवाम उन्हें देश की सेवा करने के लिए चुनती है. हालांकि जब वे विधानसभाओं और संसद में लुटेरों की भूमिका मे आ जाते हैं, तो देश की करोड़ों जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करती है. वहीं इस मौक़े पर चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मज़बूत हो चुकी है कि हर काम के लिए लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है. उनके अनुसार, आज के नेताओं ने देश सेवा को सबसे नीचे रख दिया है और मुल्क को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. इसीलिए अब जनता को जागना होगा और उन्हें आगे आना होगा, ताकि भ्रष्ट राजनेताओं के चंगुल से देश को आज़ाद कराया जा सके. उनके अनुसार, मौजूदा सियासी पार्टियां देश के अमर शहीदों की कुर्बानियों को भुलाकर मुल्क को बेचने का काम कर रहे हैं, लेकिन अन्ना हज़ारे ऐसा नहीं होने देंगे, क्योंकि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है भारत की बेहतरी करना. इसलिए अन्ना हजारे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंचे हैं. उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे इन दिनों जनतंत्र यात्रा के तीसरे चरण की यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड में हैं. उनकी हर जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.

Press Release 20 May

प्रेस रिलीज

समाजसेवी अन्ना हज़ारे और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय जनतंत्र यात्रा पर हैं. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में प्रथम चरण की यात्रा पूरी करने के बाद अन्ना की जनतंत्र यात्रा का दूसरा चरण राजस्थान में हुआ. इसके बाद अन्ना हजारे अपने तीसरे चरण की जनतंत्र यात्रा की शुरूआत 14 मई को उत्तराखंड के ऋषिकेश से की. उत्तराखंड की जनतंत्र यात्रा के सातवें दिन यानी 20 मई की शुरूआत अन्ना हजारे ने घाट से की जहां से नारायणबागड़, कुलसारी, ग्वालदम होते हुए कौसानी पहुंचे. यहां स्थानीय लोगों ने अन्ना हज़ारे और संतोष भारतीय का भव्य स्वागत किया. नारायण बागड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि  जनता मालिक है और नेता उसके नौकर हैं, लेकिन मालिक अपनी ताकत भूल गया है. उसे फिर से मालिक की भूमिका में आना होगा. जनता को अपनी ताकत का अहसास नहीं है. मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था सड़ चूकी है. इस व्यवस्था में सुधार की नहीं बल्कि परिवतर्न की जरूरत है. व्यवस्था परिवर्तन से हीं जनता के दुख-दर्द को दूर किया जा सकता है.. (more…)

Press Release 18 May

प्रेस रिलीज

समाजसेवी अन्ना हज़ारे और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय अगुआई में चल रही जनतंत्र यात्रा का तीसरा चरण उत्तराखंड में 18 मई, शनिवार को जोशीमठ और ब्रदीनाथ पहुंचे. यहां स्थानीय लोगों ने अन्ना हज़ारे और संतोष भारतीय का भव्य स्वागत किया. जोशीमठ में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि जनता मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से त्रस्त हो चुकी है, इसीलिए जनतंत्र यात्रा के ज़रिए वे जनता को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि आम लोगों को यह एहसास हो कि उनमें जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने की ताक़त है. अन्ना हज़ारे ने स्पष्ट किया कि जनतंत्र मोर्चा चुनावी मैदान में नहीं उतरेगा, लेकिन अगले लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश की जनता को जागरुक बनाने की उनकी मुहिम जारी रहेगी.

अन्ना ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार सशक्त जन लोकपाल विधेयक पारित करने में गंभीर नहीं है. इसलिए सिंतबर महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसंसद आयोजित की जाएगी. अन्ना के मुताबिक़, जन लोकपाल विधेयक और राइट यू रिजेक्ट जैसे मामलों पर जनता को जागरूक और संगठित करने की नितांत ज़रूरी है.

वहीं दूसरी ओर जनतंत्र यात्रा में शामिल चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने कहा कि इस जनतंत्र यात्रा का असल मक़सद है देश की जनता को जागरूक करना, ताकि आम जनता भ्रष्टाचार मुक्त भारत में चैन और सुकून की ज़िंदगी जी सकें. उनके अनुसार, जन लोकपाल विधेयक भ्रष्टाचार के ख़ात्मे में सहायक होगा, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों, क्योंकि अब निर्णायक लड़ाई जनता को ही लड़नी पड़ेगी, क्योंकि मौजूदा राजनेताओं ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है. जनता के बीच से अन्ना हज़ारे जैसे लोग अवाम के अधिकारों की बात करते हैं, तो सरकार उस पर ध्यान नहीं देती. ऐसा करने में राजनेता इसलिए सफल हो रहे हैं कि जनता जागरूक नहीं है. संतोष भारतीय के अनुसार, अब देश को राजनेताओं के हवाले छोड़ना ठीक नहीं है. अगर राजनीतिक दलों के नेता जनविरोधी कार्य कार्य करेंगे, तो उन्हें चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ेगा.

Press Release 17 May

प्रेस रिलीज

जनतंत्र यात्रा के तीसरे चरण में समाजसेवी अन्ना हज़ारे और चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय शुक्रवार, 17 मई को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर होते हुए गौचर पहुंचे. इन सभी जगहों पर अन्ना हजारे और संतोष भारतीय समेत समस्त जनतंत्र यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया. रुद्रप्रयाग में हज़ारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि सशक्त जनलोकपाल के ज़रिए से ही देशव्यापी भ्रष्टाचार को ख़त्म किया जा सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है. उनके अनुसार, ऐसी संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है.

कर्णप्रयाग की जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से आह्नान किया कि वे व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में आगे आएं, क्योंकि यह देश भ्रष्ट नेताओं के चंगुल में फंस चुका है. ग़ौरतलब है कि अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में हो रही जनतंत्र यात्रा में हज़ारों लोग शामिल हैं. अन्ना के हर सार्वजनिक रैलियों में लोगों की काफी भीड़ जुट रही है.

गौचर और गोपेश्वर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करते हुए चौथी दुनिया के प्रधान संपादक संतोष भारतीय ने कहा कि देश की राजनीतिक पार्टियां संविधान विरोधी काम कर रही हैं. उनके मुताबिक़, देश के संविधान में पार्टी बनाने का कहीं कोई जिक्र नहीं है, लेकिन आज चारों तरफ़ पार्टियां ही नज़र आ रही हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अन्ना के मुहिम में शामिल हों, ताकिदेश को भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्ति मिल सके. संतोष भारतीय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सरकार की गलत नीतियों की सज़ा देश के किसानों, मज़दूरों, छात्रों और नौजवानों को भुगतनी पड़ रही है. भ्रष्टाचार की वजह से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को ख़त्म करने की बजाय उसमें खाद-पानी देने का काम कर रही है. यही वजह है कि केंद्र सरकार सशक्त जन लोकपाल विधेयक पारित करने की बजाय उसे ठंडे बस्ते में रखना चाहती है.

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अन्ना हज़ारे की अगुआई में चल रही इस जनतंत्र यात्रा में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है.